फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। संत कबीर दास की जयंती पर वीरवार को कबीर सभा से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया, जो ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरकते नजर आए।
विज्ञापन

शोभायात्रा मुख्य बस अड्डा, कोर्ट रोड, नयी बस्ती, गड़ाल मुस्लिम मोहल्ला, मुख्य बाजार, चौक चबूतरा से होते हुए शोभा यात्रा वापस कबीर मंदिर में पहुंची। शोभायात्रा में कबीर दास जी की एक झांकी भी थी, जिसके पीछे-पीछे महिलाओं और पुरुषों के अलग-अलग जत्थे गुरु महिमा का गुणगान करते आगे बढ़ रहे थे। बाद में कबीर मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया, जहां सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने गुरु के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें