सुंदरबनी। सुंदरबनी के सौदरा पुल पर दो बाइकों की भिड़ंत में दोनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू रेफर कर दिया गया।
सुंदरबनी के बाजाबांई कांगडी मार्ग के सौदरा पुल पर दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक के चालक हर्ष कुमार निवासी ऐनपुर भजवाल तथा गुलशन शर्मा निवासी बनपूरी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को लोगों ने उठाकर उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जम्मू मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। ब्यूरो