फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय सांकरी मेले का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। पंचैरी ब्लाक के मीर गांव में तीन दिवसीय सांकरी देवता मेले का शुक्रवार को आगाज हो गया। पहले दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मेला स्थल पर पहुंच कर सांकरी देवता मंदिर में माथा टेका और राष्ट्रीय एकता व आपसी भाईचारे का संदेश दिया। मेले में बच्चों का उत्साह देखने लायक था। इस अवसर पर चिनैनी के विधायक दीनानाथ भगत मुख्य मेहमान थे, जबकि मेला अधिकारी तहसीलदार नरेंद्र शर्मा विशेष मेहमान थे।
विज्ञापन

सुबह के समय विधायक ने मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्य मेहमान ने मंदिर में माथा टेका। पहले दिन मेला स्थल पर डिस्ट्रिक्ट यूथ सर्विस एंड स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की तरफ से कबड्डी, रस्साकशी व अन्य कई तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों के साथ युवाओं ने भी हिस्सा लिया। डिपार्टमेंट आफ इनफार्मेशन उधमपुर की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलाकारों ने डोगरी व अन्य कई भाषाओं में कार्यक्रम प्रस्तुत कर राज्य की संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। मेला स्थल पर खाने पीने की चीजों, श्रृंगार, सजावट का सामान व कई अन्य चीजों के स्टाल लगाए थे। वहीं सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए विभिन्न सरकारी विभाग की तरफ से भी स्टाल लगाए गए थे। युवतियां व महिलाएं श्रृंगार का सामान खरीदने में व्यस्त रहीं तो बच्चे झूला झूलने के लिए उत्साहित थे। वहीं पुरुष व युवा खाने पीने की वस्तुओं को खरीदने में दिलचस्पी दिखाते हुए नजर आए। जिला प्रशासन की तरफ से मेला स्थल पर पीने का पानी, स्वास्थ्य, बिजली, सफाई व वाहनों की पूरी व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें