उधमपुर। मोंगरी तहसील के लाली गांव में वीरवार दोपहर को पतीले का गर्म पानी गिरने से एक तीन वर्ष का बच्चा बुरी तरह से झुलस गया। बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत में सुधार न होने पर जीएमसी रेफर कर दिया गया।
जानकारी अनुसार दोपहर करीब 12 बजे दीपक पुत्र मेजर सिंह घर में खेल रहा था। वहीं मां ने चावल बनाने के लिए पतीले में पानी गर्म करने के लिए चूल्हे पर रखा था। बच्चा खेलता हुआ चूल्हे के पास जा पहुंचा। इस दौरान उसने हाथ से पतीले को अपनी तरफ खींच लिया, जिसके बाद गर्म पानी से भरा पतीला सीधा बच्चे के ऊपर जा गिरा। इससे वह बुरी तरह से झुलस गया। बच्चे के चीखने चिल्लाने की आवाज पर उसकी मां पहुंची। इसके बाद परिवार ने बच्चे को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। उधमपुर में जब डाक्टरों ने बच्चे की हालत को देखा तो उसी समय जीएमसी रेफर कर दिया।