कटड़ा। मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए हरियाणा से आई एक महिला श्रद्धालु की वीरवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए शव को कसबे के चिकित्सा केंद्र में पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार अंजू देवी (45) पत्नी राहुल कुमार निवासी पानीपत गौरी भवन के पास पहुंची थीं कि उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। इससे वह अचानक गिर पड़ी। साथ के लोगों ने उन्हें भवन के चिकित्सा केंद्र में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो