फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। गुरु रविदास जी की 640 वीं जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। पारलीवंड स्थित गुरु रविदास मंदिर में गुरु रविदास सभा द्वारा समारोह का आयोजन किया गया। भजन संकीर्तन सहित विचार गोष्ठी में महाराज गुरु रविदास के जीवन पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने अपना जीवन उनके पदचिह्नों पर चलकर सार्थक करने की बात कही।
विज्ञापन

समारोह में मिश्रिख संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. अंजु बाला मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे गुरु जी के आदर्शों को अपनाएं और उनके बताए मार्ग पर चलें। बच्चों को अच्छी शिक्षा दें और उन्हें महापुरुषों के बलिदान से अवगत कराएं। गुरु रविदास सभा के अध्यक्ष ने लोगों को गुरु रविदास के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास मनवनता के प्रेरक थे। उन्होंने समाज में मानवता को बढ़ावा दिया और जाति, धर्म से ऊपर उठकर समाज को संदेश व प्रेरणा दी। ऐसे में हमें उनके जीवन का अनुसरण करना चाहिए।
इस मौके पर डॉ. अंजु बाला ने कहा कि गुरु रवि दास जी ने मानवता के उत्थान के लिए कार्य किया। उनके द्वारा कही हुई बातें आज भी प्रासंगिक हैं और उनका अनुसरण कर मानवता को दृढ़ किया जा सकता है। गुरु रविदास सभा द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया गया। डॉ. सीआर मुंडे ने लोगों का स्वागत करते हुए सभा के कार्यों का विवरण दिया।
विज्ञापन


बनी में निकाली रैली
कठुआ/बनी। गुरु रविदास जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य पर बनी कस्बे में शोभा यात्रा निकाली गई। गुरुरवि दास सभा द्वारा आयोजित इस सभा में गुरु रविदास के जीवन को दर्शाती झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। महिला सत्संग मंडली ने कीर्तन से पूरे शहर की फिजां को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर बनी विधायक जीवन लाल मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि गुरु रवि दास के बताए मार्ग पर चलकर ही हम उनका प्रकाश उत्सव मना सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में ढाल कर जीवन को सफल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से सभी को आपसी भाईचारे और एकजुटता का संदेश दिया गया है। इस अवसर पर कई अन्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें