फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से 180 किलोग्राम भुक्की बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। बनिहाल पुलिस ने रविवार को जवाहर टनल में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थापित एक पुलिस चेक पोस्ट पर श्रीनगर से जम्मू जा रहे वाहन से 180 किलोग्राम भुक्की बरामद की है। तस्करी के आरोप में ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जवाहर टनल में नियमित नाका चेकिंग के दौरान एक ट्रक (जेके02ए1-5292) को चेकिंग के लिए रोका ट्रक से तलाशी के दौरान 180 किलोग्राम भुक्की बरामद हुई ।
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक चालक की पहचान संजय सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी सुरईंसर के रूप में की है। जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस सिलसिले में पुलिस ने थाना बनिहाल में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें