कश्मीर हिंसा में लोगों के मरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। श्रीनगर में सोमवार को पैलेट गन के शिकार हुए एक युवक की दोपहर को स्किम्स में मौत हो गई। इसी के साथ कश्मीर हिंसा में मरने वालों की आंकड़ा 59 पहुंच गया। स्किम्स के सूत्रों के के मुताबिक, उत्तरी कश्मीर के बंदीपोरा के रहने वाले इश्फ़ाक अहमद की सोमवार दोपहर 12.15 बजे मौत हो गई।
इश्फ़ाक अहमद 13 अगस्त को प्रदर्शन के दौरान पैलेट बुलेट का शिकार हो गया था। जिसे गंभीर हालत में स्किम्स में भर्ती करवाया गया था। जहां पर उसकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। मृतक के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।