श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक शर्मसार कर देने वाली घटना घटी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जैसे ही ध्वाजारोहण के लिए डोरी खींची वैसे ही तिरंगा नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद दो जवानों ने तिरंगा को अपने हाथों में थामा, तब जाकर सीएम महबूबा ने तिरंगे को सलामी दी।
मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम महबूबा पहली बार तिरंगा फहरा रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन की ओर से उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है।
आधिकारियों के मुताबिक मामले में दोषी पाए गए लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।