स्वाइन फ्लू के पाजिटिव मामलों का आना जारी है। जम्मू में बुधवार को 18 और घाटी में 10 नए मामले पाजिटिव आए। स्वाइन फ्लू की विशेष ओपीडी में दर्जनों संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए गए।
इस बीच, स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर जीएमसी में स्वाइन फ्लू की लैब के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिए गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार मौसम में थोड़ा तापमान बढ़ने पर ही एच1एन1 वायरस से कुछ राहत मिल सकेगी।
स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. बलजीत सिंह पठानिया के अनुसार बुधवार को दिल्ली से 48 सैंपलों की रिपोर्ट आई जिसमें 18 मामले पाजिटिव पाए गए। इसके साथ यह आंकड़ा 46 तक पहुंच गया है।