रियासी। जिले में शुक्रवार को चार ट्रैवलर्स सहित कोरोना के 18 नए मामले मिले हैं। वहीं, 15 और लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। मौजूदा समय में जिले में 364 मामले सक्रिय हैं।
शुक्रवार को ब्लॉक रियासी में दो, ब्लॉक कटड़ा में छह, माहौर में पांच और पौनी में दो लोग संक्रमित मिले हैं। गत छह दिन से जिले में कोरोना के मामलों में काफी कमी आई है। तीन दिन से बीस से कम मामले मिल रहे हैं। इसके साथ ही महामारी को मात देने में वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। संवाद