फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के प्रमुख स्थानों में किया दवाई का छिड़काव

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। म्यूनिसिपल कमेटी की ओर से शुक्रवार को नगर के प्रमुख स्थानों पर अभियान चला कर दवाई का छिड़काव किया गया है। इस दौरान मुख्य बस स्टैंड, मुख्य बाजार, रामगली व चौक चबूतरा में अभियान चलाया गया। दुकानों के साथ ही वाहनों को भी सैनिटाइज किया गया। एमसी के चेयरमैन सुदेश कुमार पुरी ने बताया कि शुक्रवार को एक दिन बाद बाजार खुले हैं। इस दौरान लोगों की आवाजाही होने के कारण संक्रमण की रोकथाम के लिए दवाई का छिड़काव किया गया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। चेयरमैन ने बाजारों में आने वाले लोगों से अपील की है कि वह एसओपी का सख्ती से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें