फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीरः BSF आईजी ने कहा, लांचिंग पैड पर 175 आतंकी घुसपैठ को तैयार

Fri, 23 Feb 2018 11:45 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला,श्रीनगर
विज्ञापन
शहीद जवान को दी गई श्रद्धांजिल - फोटो : BASIT ZARGAR
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के टंगधार सेक्टर के करनाह में पाक के स्नाइपर शाट से शहीद हुए बीएसएफ जवान एसके मुर्मू को बुधवार को हुमहामा स्थित बीएसएफ मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन


इस दौरान बीएसएफ कश्मीर फ्रंटियर की आईजी सोनाली मिश्रा ने कहा है कि इस समय करीब 175 आतंकी सीमा पार से घुसपैठ की फिराक में तैयार बैठे हैं। पीओके में स्थित लांचिंग पैड पर इनकी चहलकदमी देखी जा रही है। इस समय जिस प्रकार के इनपुट आए हैं उन्हें देख चौकसी और बढ़ा दी गई है।

चाहे वह घुसपैठ की कोशिश हो, स्नाइपिंग हो या फिर बैट एक्शन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयारी है।पत्रकारों को उन्होंने बताया कि पाकिस्तान नहीं चाहता है कि भारत में अमन चैन रहे। इस वजह से वह तरीके अपनाकर यहां अशांति की कोशिशें कर रहा है।
विज्ञापन


सीजफायर उल्लंघन, स्नाइपिंग, बैट हमले, घुसपैठ के साथ-साथ घाटी में आतंकवाद को बढ़ावा देने जैसे नापाक मंसूबे को अंजाम दे रहा है। घुसपैठ के इनपुट सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा किया जाता है। इसके अनुरूप जवाबी कार्रवाई की जाती है।

उड़ी सेक्टर में बीएसएफ और सेना के जवानों ने मिलकर पाक को मुंहतोड़ जवाब दिया है। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। हमारे खुफिया नेटवर्क के अनुसार गत बुधवार को दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं।

 मिश्रा ने बताया कि टंगधार सेक्टर में सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं कम देखी जाती है लेकिन इस बात को नहीं नकारा जा सकता कि घुसपैठ की कोशिश को अंजाम दिलाने की साजिश के तहत गोलाबारी हो रही हो। इलाके में बर्फ कम है। इस वजह से घुसपैठ की कोशिशें हो रही हैं, लेकिन बीएसएफ किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार और सक्षम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें