फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 किलो भुक्की के साथ एक कश्मीरी समेत दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। सीमावर्ती क्षेत्र में बुधवार को गांव चौगा में सुरक्षा बांध के पास से सेना की ट्यूटोरियल 157 के जवानों ने पकड़ा है। उनके कब्जे से 50 किलो भुक्की बरामद हुई है। जिसे वह एक आटो में लेकर जा रहे थे। जवानों ने उन्हें पुलिस को सौंप दिया। इनमें से एक पुलवामा और दूसरा रामबन का रहने वाला है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुधवार सेना की ट्यूटोरियल 157 के जवानों ने एक गांव चौगा में सुरक्षा बांध की तरफ एक आटो हो जाते हुए देखा। उसमें दो युवक सवार थे। जवानों ने युवकों को रुकने को कहा। इस पर वे आटो छोड़कर फरार हो गए। जवानों ने दोनों युवकों को सीमा के साथ खेतों में दबोच लिया। इसके साथ ही युवकों के संबंध में बासपुर पुलिस चौकी के सब इंस्पेक्टर यशपाल को सूचित कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर आटो नंबर जेके02-बी क्यू- 2901 की तलाशी ली गई तो उसमें से करीब 50 किलो भुक्की बरामद हुई। बाद में एसडीपीओ सौरभ पराशर, आरएस पुरा थाना प्रभारी चंचल सिंह के पहुंचने पर सेना ने युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने उनसे पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपनी पहचान उमर अहमद खान (22) निवासी न्यू खानपोरा, पुलवामा, शकील अहमद (21) निवासी रामबन के रूप में बताई। आरएस पुरा पुलिस ने आटो सहित दोनों युवकों को थाने ले आई। पूछताछ में युवकों ने कबूल किया कि वह आरएस पुरा क्षेत्र में भुक्की देने के लिए आए थे और उसी व्यक्ति ने उन्हें इस रूट पर सीमावर्ती क्षेत्र में जाने के लिए कहा था और वह दूसरा वाहन लेकर यहां पहुंचा था लेकिन वह भाग निकला।
विज्ञापन

उधर जिस प्रकार जम्मू से आरएस पुरा के सीमावर्ती गांव में आटो में भुक्की लेकर वह यहां तक पहुंचे हैं, उससे सुुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल उठ खडे़ हुए हैं। पुलिस ने दोनों युवकों के मोबाइल कब्जे में लेकर उसकी डिटेल के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एफआईआर 37/ 2019, 8/15/25/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई कर दी है।
20 किलो भुक्की के साथ एक गिरफ्तार
आरएस पुरा। पुलिस ने गांव टांडा के पास नाके पर जांच के दौरान कार में जा रहे एक युवक को 20 किलो भुक्की के साथ पकड़ा है। उसकी पहचान सतविंद्र सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी सिंबल कैंप के रूप में हुई। पुलिस ने एनपीडीएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें