फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं की परीक्षा में नहीं बैठ पाएगा कुपवाड़ा का छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। कुपवाड़ा का छात्र खौड़ हायर सेकेंडरी स्कूल में होने वाली 12वीं कक्षा की परीक्षा में नहीं बैठ पाएगा। उसने जम्मू कश्मीर स्कूल बोर्ड आफ एजुकेशन से स्थानांतरण करा कर ही हायर सेकेंडरी स्कूल खौड़ में दाखिला लिया था, लेकिन प्रिंसिपल और छात्र के पिता की दोस्ती ने छात्र की पढ़ाई को एक साल पीछे धकेल दिया है। इस छात्र की यहां पर दाखिला लेने की क्या मंशा रही इसका खुलासा तो नहीं हो पाया है लेकिन वह छात्र अब यहां होने वाली परीक्षा में नहीं बैठ सकेगा। क्योंकि स्कूल में उसकी एक दिन की भी हाजिरी नहीं है।
विज्ञापन

खौड़ में इन दिनों हायर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षा में कुपवाड़ा के एक लड़के के परीक्षा में शामिल होने का मामला काफी गर्माया हुआ है। इस विषय में क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यह प्रिंसिपल की सोची-समझी साजिश थी कि उस छात्र को यहां इतनी दूर दाखिल दे दिया। यह भी बताया जा रहा है कि छात्र का पिता प्रिंसिपल का दोस्त है। सवाल यह भी है कि अगर पिता दोस्त हैं तो प्रिंसिपल ने दाखिला देकर छात्र को स्कूल में हाजिर रहने की सलाह क्यों नहीं दी।
लगता है अब यह मामला यहीं खत्म होने वाला नहीं है अब यह तो साफ हो गया है कि वह छात्र स्कूल में हाजिरी नहीं देने पर परीक्षा में नहीं बैठ पाएगा, जिससे छात्र का एक साल बर्बाद हो गया। इसका कारण भी प्रिंसिपल हायर सेकेंडरी स्कूल खौड़ को माना जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी राकेश कुमार, विजय कुमार तथा जगदीश राज ने कहा कि यह मामला हायर सेकेंडरी स्कूल खौड़ में हुआ है। बात यह नहीं है कि वह छात्र कुपवाड़ा का रहने वाला है। बात यह है कि एक छात्र का भविष्य खराब हुआ है। उसके साथ खिलवाड़ हुआ है। उसको यहां पर दाखिला देने वाले प्रिंसिपल ने स्कूल में हाजिर रहने की सलाह क्यों नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें