फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी आया बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपजिला के गुड़ा कल्याल गांव में नौ दिन बाद पेयजल सप्लाई बहाल हो गई, जिससे गांव वासियों ने राहत की सांस ली है। पिछले नौ दिन से गुड़ा कल्याण में पेयजल संकट बना हुआ था। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। गुड़ा कल्याल गांव के लोगों ने इसके लिए अमर उजाला का आभार जताया है। लोगों का कहना था कि अमर उजाला ने जिस तरह से इस समस्या को उठाया, उसके चलते ही पीएचई विभाग हरकत में आया और आखिरकार खराब मोटर को बदल कर पेयजल आपूर्ति को बहाल किया गया। दूसरी तरफ बिजली गुल होने से रविवार को लोगों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार शाम को गांव में पेयजल सप्लाई सुचारु हो गई। नौ दिनों बाद गांव में पेयजल सप्लाई होने से गांव वासियों को राहत महसूस हुई है। गुड़ा कल्याल के नायब सरपंच फारुख अहमद, मितुल गुप्ता और निर्मल सिंह ने बताया कि पेयजल सप्लाई तो बहाल हो गई पर गुड़ा कल्याल के बस स्टॉप पर बिजली विभाग द्वारा लगाया गया ट्रांसफार्मर शनिवार शाम से खराब हो गया है। इसकी वजह से गांव में बिजली सप्लाई ठप हो गई है। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग को इस विषय से अवगत करवा दिया गया है। पर अभी तक बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर नहीं बदला है और बिजली न होने की वजह से गांव वासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से तुरंत ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है जिससे गांव में बिजली सप्लाई बहाल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें