कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की सुबह हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस के अनुसार जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जंगलोट मोड़ के पास 65 वर्षीय मोहम्मद इकबाल पुत्र मोहनु दीन निवासी जंगलोट को एक कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। डाक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। ब्यूरो