फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधीनगर में अवैध निर्माण गिराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो जेएमसी
विज्ञापन


गांधीनगर में अवैध निर्माण गिराया
- निगम ने बस स्टैंड से पांच रेहड़ियों को जब्त किया
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने शनिवार को लास्ट मोड़ गांधीनगर में अवैध निर्माण गिराया। निगम टीम ने अवैध ढांचे के कई हिस्सों के मौके पर गिराया। इस निर्माण को बिल्डिंग प्लान के नियमों की अनदेखी कर बनाया गया था। इसके अलावा निगम टीम ने गुम्मट, इंदिरा चौक, बस स्टैंड, ज्यूल, रेजीडेंसी रोड अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इसमें दुकानों के बाहर रखे गए सामान को हटाया गया।
विज्ञापन

बस स्टैंड क्षेत्र में ट्रैफिक के लिए अड़चन पैदा कर रही पांच अवैध रेहड़ियों को जब्त किया गया। विलो गुम्मट और इंदिरा चौक पर फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया गया। निगम अधिकारियों ने दुकानदारों को दुकानों के आगे अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि बिल्डिंग प्लान का उल्लंघन करने बनाए जा रहे अवैध ढांचों को गिरा दिया जाएगा। इस अभियान में संयुक्त आयुक्त प्रदीप सिंह, सचिव सुनेना शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें