फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में शामिल व्यापार मंडल प्रधान ने पद से दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद व्यापार मंडल प्रधान सुरेंद्र सिंह खालसा ने वीरवार को प्रधान के पद से इस्तीफा दे दिया। सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि व्यापार मंडल के संविधान के मुताबिक प्रधान किसी राजनीतिक पार्टी के साथ संबंध नहीं रखेगा। इसी के तहत वह अपने पद से त्यागपत्र दे रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुधवार को सुरेंद्र सिंह खालसा अपने समर्थकों के साथ आदर्श कालोनी में आयोजित भाजपा की सभा में भाजपा में शामिल हुए थे। सुुरेंद्र सिंह खालसा ने शुक्रवार को अपना त्यागपत्र देने के बाद कहा कि व्यापार मंडल के चुनाव होने के बाद एक संविधान बनाया गया था, जिसमें लिखा गया था कि व्यापार मंडल गैर राजनीतिक संस्था है और इसका राजनीतिक पार्टियों के साथ कोई लेना देना नहीं होगा। करीब नौ महीने पहले व्यापार मंडल के संविधान को रजिस्टर करने के लिए प्रशासन को दिया था, लेकिन कुछ दुकानदारों के विरोध के चलते यह रजिस्टर नहीं हो सका। लेकिन इसके बावजूद वह अपने बनाए संविधान को मानते हैं और इसलिए आज अपना त्यागपत्र व्यापार मंडल के एग्जीक्यूटिव कमेटी को सौंप रहे हैं। वह चाहते हैं कि हर तीन वर्ष के बाद व्यापार मंडल के चुनाव होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें