चिनैनी। सोमवार को गांव लाटी के निकट कोईनाला के पास पस्सी गिरने के कारण घंटों मर्ग बंद रहा। इससे आम लोगों को काफी समस्या पेश आई और वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही।
सोमवार की रात को तेज बारिश के कारण गांव कोईनाला के निकट पस्सी गिर गई, जिससे दोनों तरफ से गाड़ियों की आवाजाही ठप्प हो गई। रात को पस्सी गिरने के कारण बारातियों को भी कई तरह की दिक्कतें पेश आई। मंगलवार को लोक निर्माण विभाग ने मशीन के जरिये पस्सी हटाने का कार्य शुरू कराया, जिसके बाद मंगलवार की सुबह मार्ग को खोल दिया गया और उसके बाद वाहनों की आवाजाही आरंभ हो गई। लोक निर्माण विभाग के एईई सुभाष गुप्ता ने कहा कि लाटी मार्ग के बीच गिरी पस्सी को हटा लिया गया है इसके बाद वाहनों की आवाजाही आरंभ हो गई। ब्यूरो