पुंछ। बारिश से सुरनकोट तहसील में एक कच्चे मकान की छत गिर गई। इस दौरान परिवार सुरक्षित बच गया।
जानकारी के अनुसार दोपहर के समय जिले की सुरनकोट तहसील के गांव कल्लर कटल निवासी जाहीर अहमद पुत्र शौकत अली के कच्चे मकान की छत का एक हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया। इससे मकान में रखा सामान मलबे के नीचे दब गया। जिस समय यह हादसा पेश आया उस समय जाहिर का परिवार पड़ोस में किसी के घर गया था। इस कारण परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए। हादसे को लेकर गांव कल्लर कटल के लोगों का कहना है कि प्रशासन को पीड़ित परिवार को वित्तीय सहायता देनी चाहिए, क्योंकि पीड़ित परिवार काफी गरीब है और वह अपने मकान का पुनर्निर्माण नहीं करा सकता है।