फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज से लौटती छात्रा का दिन दहाड़े अपहरण, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर/जम्मू। परीक्षा देकर लौट रही एक स्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा का दिन दहाड़े अपहरण का प्रयास किया गया। जब आरोपी कामयाब नहीं हुआ तो उसने छात्रा को बुरी तरह से पीट दिया। वह जख्मी हो गई। छात्रा को अखनूर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर केस दर्ज कर लिया है। मामले में पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

वीरवार को दोपहर में छात्रा परीक्षा देकर आ रही थी। इस बीच ज्यौड़ियां निवासी बंटी कुमार बाइक पर आया। उसने छात्रा को जबरदस्ती अपनी बाइक पर बिठाने की कोशिश की। जब छात्रा ने इन्कार कर दिया तो वह भड़क गया। उसने छात्रा पर हमला कर दिया और बुरी तरह से पीट दिया। इससे पहले कि छात्रा किसी को मदद के लिए बुलाती, आरोपी भाग गया। छात्रा की आवाज सुनकर कुछ लोग जमा हो गए। उसे लोगों की मदद से जीएमसी में भर्ती कराया गया। छात्रा ने अपने साथ हुए हादसे के बारे पुलिस को जानकारी दी। बाद में पुलिस ने उसे दबोच लिया। इस तरह की वारदात से कालेज छात्राओं में खौफ उत्पन्न हो गया है। इससे कालेज के बाहर निकलने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें