फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख भक्तों ने अब तक टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। चैत्र नवरात्र पर पहले छह नवरात्र में मां वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले भक्तों का आंकड़ा लगभग डेढ़ लाख के पार पहुंच गया है। आखिरी नवरात्र व रामनवमी के दिन भक्तों में इजाफा होता दिख रहा है।
विज्ञापन

श्राइन बोर्ड द्वारा बायोमीट्रिक पर्ची के चलते हर यात्री के लिए काउंटर पर जाना अनिवार्य है। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार इस बार पहले छह नवरात्र में यात्रा डेढ़ लाख का आंकड़ा पार कर मां के भक्तों ने प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष नमन कर हाजिरी लगाई। सातवें नवरात्र के दिन शनिवार को देर शाम तक अपनी यात्रा पर्ची लेकर 25 हजार भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। जबकि कक्ष के बंद होने को अभी समय शेष था। रामनवमी के दिन यात्रा में इजाफा होने के आसार दिख रहे हैं।
गौरतलब है कि अष्टमी व नवमी के दिन (शनिवार व रविवार) छुट्टियां होने के कारण यात्रा में और उछाल आ सकता है, जिससे इस नवरात्र में दो लाख का आंकड़ा पार हो सकता है। यात्रा में इस कदर बढ़ोतरी के चलते कस्बे में व्यवसाय से जुडे़ लोगों में कुछ हद तक खुशी की लहर देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी राकेश, बानु, शमशेर, करण सिंह, सूरज व अमित, ने बताया कि पिछले दो तीन माह यात्रा में कोई खासा उछाल देखने को नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें