फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोडा। तेंदुआ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। जिले में एक वर्ष से तेंदुओं ने आतंक मचा रखा है। तेंदुओं के हमले में अब कई लोगों की जानें भी जा चुकी हैं और दर्जनों घायल हो चुके हैं। इस कड़ी में वाइल्ड लाइफ विभाग ने नालवा में एक तेंदुए को पकड़ा है।
विज्ञापन

तेेंदुओें के बढ़ते आतंक से परेशान लोगों ने इनकी धरपकड़ के लिए धरने प्रदर्शन किए, जिसके बाद वाइल्ड लाइफ ने कई स्थानों पर पिंजरे लगाए। इनही पिंजरों में से एक डोडा मुख्यालय से छह किलोमीटर दूर नालवा में भी एक पिंजरा लगाया गया। चीफ कंजरवेटर फारेस्ट चिनाब सर्कल टीबी सिंह ने बताया कि रविवार की देर रात स्थानीय लोगों ने तेंदुए के आने की आवाज सुनी और हमें सूचित किया। वाइल्ड लाइफ के अधिकारी व कर्मचारी व डोडा थाना प्रभारी मंजीत सिंह मौके पर पहुंचे और एक तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया। उसे रात को ही किश्तवाड़ लाया गया जहां से आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद इसे मांडा जम्मू भेज दिया गया है। इस तेंदुए के पकड़े जाने से नालवा, घट्ट, अरनोरा, भभौर आदि आस पास के गांव के निवासियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें