फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसोहली किला हो रहा बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। अंतरराष्ट्रीय कला नगरी बसोहली को जहां पर्यटन मानचित्र पर लाने के बड़े.बड़े दावे हो रहे हैंए वहीं इस बीच कस्बे का एतिहासिक किला पार्क बदहाल है। हालत ऐसी है कि यहां आने वाले लोगों के लिए न तो बैठने के लिए बेंच उपब्लध हैं और न ही साफ.सफाई। यहां वहां कचरे के ढेर देखकर लोग भी अब यहां आने से परहेज करने लगे हैं। लंबे अर्से से लोग पार्क विकसित किए जाने की मांग कर रहे हैं लेकिन नतीज सिफर ही है।
विज्ञापन

कस्बे के बीचोंबीच स्थित बसोहली किले में लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया पार्क अपनी बदहाली की दास्तां खुद बयां कर रहा है। वर्षों पूर्व बने इस पार्क में बैठने की उचित व्यवस्था नहीं है। दूरदराज व स्थानीय लोगों को पार्क में बैठने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में घास पर ही बैठने पर लोगों को मजबूर होना पड़ रहा हैए लेकिन आसपास गंदगी का माहौल उन्हें परेशान करता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क का रखरखाव न होने के कारण पार्क की स्थिति दिन प्रतिदिन बदहाल होती जा रही है। बसोहली अटल सेतु और अन्य जगहों से जब पर्यटक बसोहली किला पार्क पहुंचते हैं तो परेशानी ही मिलती है। बसोहलीवासियों के अनुसार लगभग 15 वर्ष पूर्व फ्लोरीकलचर विभाग द्वारा किले में पार्क का निर्माण किया गया थाए लेकिन आज तक पार्क में बैठने के लिए व्यवस्था नहीं हुई। इसके साथ ही लोगों ने पार्क में रोशनी की उचित व्यवस्था किए जाने की भी मांग विभाग से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें