कठुआ। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा मंगलवार को राज्य सरकार से पंचायती राज में 73 वें और 74 वें संशोधन की मांग के साथ.साथ सरपंचों के पंचों द्वारा चुनाव कराने के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही खंड विकास अधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा गयाए जिसमें उपरोक्त मांगों को सरकार तक पहुंचाने की मांग की गई।
प्रदर्शनकारियों में शामिल करण सिंहए परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि सरकार पंचायती राज को कमजोर न करे और जल्द ही उनकी मांगों को पूरा करते हुए सरपंचों के चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से करे ताकि आम लोगों की भागीदारी को चुनावों में सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि पंचों द्वारा सरपंच के चुनाव से भ्रष्टाचार बढ़ेगा। इसके साथ ही गांव का गरीब व योग्य व्यक्ति चुनावी मुहिम से वंचित रह जाएगा। पंचों द्वारा सरपंच का चुनाव खरीद फरोख्त को बढ़ावा देगा। इसलिए सरकार पूर्व की भांति सरपंच का चुनाव सीधे मतदाता से कराए। उन्होंने कहा कि उक्त सभी मांगों को लेकर प्रत्येक ब्लॉक के संयोजक बीडीओ के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा गया। हम मंाग करते हैं कि चुनाव से पहले 73 वां व 74 वां संशोधन लागू किया जाए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने समय में संशोधन लागू किएए लेकिन इस सरकार ने उन्हें खारिज कर फिर से पंचायती राज को कमजोर करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल अपने लाभ की न सोचे और उक्त मांग को जल्द पूरा करे।