जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 170 नए मामले आए। कश्मीर से 128 और जम्मू संभाग से 42 लोग संक्रमित पाए गए। नए मामलों एक डॉक्टर, दो बच्चे, 14 सीआरपीएफ कर्मी और एक पुलिस जवान शामिल हैं।
इसके साथ ही कश्मीर संभाग में चार मरीजों की मौत भी हुई है। राहत की बात यह कि 101 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इनमें जम्मू संभाग के पचास और कश्मीर संभाग के 51 लोग शामिल हैं।
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 8020 पर पहुंच गया है। ताजा मामलों की बात करें तो शुक्रवार को श्रीनगर से 41, बारामूला से 21, कुलगाम से पांच, शोपियां से एक, अनंतनाग से 21, कुपवाड़ा से 24, बडगाम से पांच, बांडीपोरा से दो, गांदरबल से आठ मामले आए हैं।
जम्मू संभाग से उधमपुर जिले से दो, जम्मू से 13, कठुआ से दस, रामबन से तीन, सांबा से छह, राजोरी से तीन, डोडा से तीन और किश्तवाड़ से दो मामले आए हैं।
प्रदेश में कुल 5075 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक्टिव केस 2825 हैं। इनमें कश्मीर संभाग में 2401 और जम्मू संभाग में 424 एक्टिव मामले हैं। वहीं कश्मीर संभाग में अब तक 105 और जम्मू संभाग में 15 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
अब तक तीन लाख 85 हजार 501 टेस्ट
जम्मू-कश्मीर में अब तक तीन लाख 85 हजार 501 लोगों के कोरोना टेस्ट हुए हैं। इनमें से 377482 की रिपोर्ट निगेटिव रही है और 8019 टेस्टों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। 40929 लोग घर पर क्वारंटीन हैं और 2825 लोगों को अस्पतालों में आइसोलेशन में रखा गया है। अस्पतालों में 39 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।