रामबन। रामबन जिले के बुनबाडी बटोत में शुक्रवार सुबह 62 वर्षीय महिला ने अपने घर के पास एक पेड़ पर फांदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह दस बजे एक महिला को कुछ राहगीरों ने पेड़ से लटका पाया। सूचना मिलने के बाद पुलिस स्टेशन बटोत की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को शेर-ए-कश्मीर मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया। यहां पोस्टमॉर्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के बाद मृतक महिला गोदावरी देवी (62) पत्नी खेम चंद का शव अंतिम संस्कार के लिए उसके परिवार को सौंप दिया। एसएचओ बटोत नियाज उल हसन ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, फिर भी जांच के लिए मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद