घाटी में पहले छह महीने में 17 पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया गया। ये सभी आतंकी या तो पाकिस्तान या फिर पीओके के रहने वाले थे। रिकार्ड के अनुसार जून महीने में सबसे अधिक पांच पाकिस्तानी आतंकी ढेर किए गए। इसके अलावा जनवरी में दो, फरवरी व मार्च में चार-चार तथा मई में दो आतंकियों का काम तमाम किया गया।
रिकार्ड के अनुसार ये सभी आतंकी घाटी में 15 स्थानों पर सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए। इस दौरान सुरक्षा बलों के 13 जवान भी शहीद हुए।
इनमें मेजर विभूति शंकर, कैप्टन केतन शर्मा, हवलदार शिव राम, सिपाही हरि सिंह, अजय कुमार व संदीप कुमार, पुलिसकर्मी अब्दुल रशीद, श्याम नारायण सिंह, एएसआई नीरु शर्मा व रमेश कुमार, कांस्टेबल सतिंदर कुमार, एमके कुशवाहा व महेश कुमार शामिल हैं।