फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रदेश के जीएसटी कलेक्शन में 17 फीसदी का उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- सितंबर में प्रदेश में हुआ 699 करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन
विज्ञापन


- वित्त वर्ष में 3,904 करोड़ रुपये का कलेक्शन, पिछले साल से 6.5 फीसदी ज्यादा

अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। सितंबर का महीना जम्मू-कश्मीर के लिए राहत और उम्मीद लेकर आया। प्रदेश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से 699 करोड़ रुपये की वसूली हुई है। यह पिछले साल के मुकाबले 17 फीसदी ज्यादा है। पिछले साल सितंबर में 599 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ था। जुलाई और अगस्त में उतार-चढ़ाव के बाद यह तेज बढ़त प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा संकेत मानी जा रही है।

बुधवार को जारी जीएसटी कलेक्शन के आंकड़ों के मुताबिक, इस वित्त वर्ष में अप्रैल से सितंबर माह तक प्रदेश में कुल 3,904 करोड़ रुपये का जीएसटी जुटाया गया है। यह पिछले साल के मुकाबले करीब 6.5 फीसदी ज्यादा है। इस साल अप्रैल और मई में वसूली अच्छी रही थी। इसके बाद जून में मामूली बढ़त हुई। जुलाई में गिरावट आई और अगस्त में थोड़े सुधार के बाद सितंबर में बड़ी उछाल देखने को मिली है। सितंबर महीने में प्रदेश में 1,473 करदाता भी बढ़े। अगस्त में प्रदेश में जहां कुल 1,53,879 करदाता थे। सितंबर में यह 1,55,352 हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीते महीने पड़ोसी राज्यों से बेहतर रहा प्रदेश का प्रदर्शन

पड़ोसी राज्यों के आंकड़ों से भी यह साफ है कि जम्मू-कश्मीर ने सितंबर में अच्छा प्रदर्शन किया है। पंजाब में सितंबर में 2,194 करोड़ रुपये की वसूली हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 13 फीसदी ज्यादा थी। हिमाचल प्रदेश में 819 करोड़ रुपये जुटाए गए, पिछले साल की तुलना में इसमें चार फीसदी की गिरावट आई। हरियाणा में 10,573 करोड़ रुपये की वसूली हुई, जो पिछले साल की तुलना में छह फीसदी ज्यादा रही। जम्मू-कश्मीर के जीएसटी कलेक्शन की वृद्धि इन तीनों राज्यों से ज्यादा है। वहीं अगर वार्षिक आधार पर तुलना करें तो चालू वित्त वर्ष में पंजाब ने लगभग 9.3 फीसदी की सालाना वृद्धि के साथ कुल 14,465 करोड़ रुपये जुटाए। हिमाचल प्रदेश ने करीब चार फीसदी की सालाना वृद्धि के साथ कुल 5,486 करोड़ रुपये जुटाए।



चालू वित्त वर्ष में प्रदेश का संग्रह
महीना
जीएसटी कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
सालाना वृद्धि (%)
अप्रैल
880
12

मई
578
10

जून
566
2

जुलाई
599
-5

अगस्त
582
2

सितंबर
699
17
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें