फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दशहरा की तैयारी पूरी, दो स्थानों पर जलाए जाएंगे रावण परिवार के पुतले

Thu, 02 Oct 2025 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बे की मंडी कैली व मंडी ठलोरा के रामलीला क्लब की ओर से दशहरा पर्व मनाया जाता है। मंडी ठलोरा के श्री कृष्णा रामलीला क्लब की और से ठलोरा मंडी से झांकी निकाली जाती है।
विज्ञापन

पुराने बाजार महाराजा हरी सिंह चौक, सुंब मार्ग, लिंक मार्ग बाजार, मुख्य चौक हाईवे से होते हुए रानी सुचेत सिंह स्टेडियम में रावण परिवार के पुतले जलाए जाते हैं। वहीं कैली मंडी के रघुवीर सिंह रामलीला क्लब की और से कैली मंडी से झांकी निकाली जाती है जो मुख्य बस अडडा,जिला अस्पताल मार्ग, महाराजा हरी सिंह चौक, लिंक मार्ग बाजार, मुख्य चौक, बार्डर मार्ग से कैली मंडी मैदान पर रावण दाहन किया जाता है। सांबा कस्बे में काफी अरसे से दशहरा पर्व मनाया जाता आ रहा है। पहले एक ही स्थान पर रावण दाहन किया जाता था, बाद में दोनों क्लबों ने अपने अपने स्तर पर दशहरे का कार्यक्रम शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों क्लब की ओर से मन मोहक झांकियां निकाली जाती है और जमकर आतिशबाजी होती है। जिला उपायुक्त व पुलिस एसएसपी स्वयं भी झांकियों के साथ चलते हैं। बाहरी राज्यों से भी कलाकार झांकियों में शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें