फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश में फंसे 167 छात्र-छात्राएं जम्मू-कश्मीर पहुंचे, पूरी करनी होगी क्वारंटीन अवधि

Fri, 08 May 2020 08:36 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
हवाई अड्डे पर प्रतीक्षा करते छात्र-छात्राएं - फोटो : ANI
विज्ञापन

बांग्लादेश में फंसे जम्मू-कश्मीर के छात्र-छात्राओं को लेकर ढाका से पहला विमान शुक्रवार सुबह 11 बजे श्रीनगर के लिए रवाना हुआ। वहीं श्रीगनर में विमान के उतरते ही अपने प्रदेश पहुंचे छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। हालांकि सभी छात्र-छात्राओं को सरकारी नियमों के मुताबिक 14 दिन की क्वारंटीन अवधि पूरी करनी होगी।

विज्ञापन


उधर, जम्मू कश्मीर सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने बताया कि बाहरी राज्यों में फंसे जम्मू कश्मीर के लोगों की वापसी का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। कल यानी कि गुरुवार को 2800 लोगों ने लखनपुर के रास्ते प्रदेश की सीमा में प्रवेश किया।

वहीं आज यानी कि शुक्रवार को 3000 से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। इनमें छात्र, मजदूर व अन्य लोग हैं। अब तक बाहरी राज्यों से प्रदेश में आने वालों की संख्या 33000 से अधिक हो चुकी है। उन्होंने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि आप सभी के धैर्य और सहयोग के लिए धन्यवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें