फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमेश यादव इलेवन की दूसरी जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जीजीएम साइंस कालेज के हास्टल मैदान पर जारी फिजिकली चैलेंज्ड क्रिकेटर के सिलेक्शन मुकाबलों में रविवार को शहीद रमेश यादव इलेवन ने शहीद राज तिलक इलेवन को 32 रनों से पछाड़कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
विज्ञापन

शहीद रमेश यादव इवेलन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर में सात विकेट पर 137 रनों का स्कोर खड़ा किया। विनय यादव ने शानदार 49 रनों का योगदान दिया। लेकिन जल्दबाजी के चक्कर में अर्द्धशतक बनाने से चूक गए। नरेश ने 22 और सुशील ने 16 रन टीम के खाते में जोड़े। राज तिलक इलेवन की ओर से मोहित ने तीन बल्लेबाजों को बाहर का रास्ता दिखाया। महजुब, संजय और मनी ने एक-एक विकेट गिराया।
इसके जवाब में राज तिलक इलेवन के बल्लेबाज 17.2 ओवर में 105 रनों पर ही लुढ़क गए और उन्हें हार देखनी पड़ी। टीम की ओर से सत्यपाल ने सर्वाधिक 38 रनों की पारी खेली। अन्य कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब नहीं हो पाया, जिससे उन्हें जीत के करीब पहुंचकर भी हार का सामना करना पड़ा। सोनी सोता ने 12 और मनी ने 10 रनों का योगदान दिया। रमेश यादव इलेवन की ओर से मोहित, राजू और गुरप्रीत ने एक-एक विकेट गिराया। इस मुकाबले में सलीम उर रहमान, सादिक हुसैन और संजू ने तकनीकी अधिकारियों की भूमिका निभाई। इस मुकाबले को देखने के लिए मैदान के बाहर बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें