फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले से युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। नगरी पुलिस चौकी के अधीन पड़ते इलाका नडोली में नाले से एक युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों का सौंप दिया गया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय बिट्टु राम पुत्र रामकृष्ण निवासी नडोली शनिवार शाम से लापता था। शाम को वह घर से निकला तो वापस नहीं आया। परिजनों ने सुबह तक का इंतजार किया, लेकिन जब सुबह भी वह नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की गई। तलाश करने के दौरान बिट्टूराम का नाले के पास पड़ा हुआ मिला। पुलिस का इसकी सूचना दी गई। मौके पर नगरी चौकी प्रभारी विकास जयरोटिया अपनी टीम के साथ पहुंचे और नाले से शव को निकाला। इसके बाद परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें