फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। सीमावर्ती लोगों की मांगों को लेकर कांग्रेस की जिला इकाई ने सोमवार को हीरानगर तहसील मुख्यालय के समक्ष धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुतला जला कर पाकिस्तान, नरेंद्र मोदी व उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

राज्य के पूर्व सहकारिता मंत्री मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि सरकार ने सीमावर्ती लोगों को ठगने का काम किया है। चुनाव से पहले जो भी वादे किए गए वह झूठे साबित हुए हैं। लोग आज भी अपने अधिकार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। एक तरह सीमावर्ती लोग पाक गोलाबारी से परेशान हैं तो दूसरी तरफ केंद्र की मोदी सरकार उन्हें और परेशान कर रही है। सीमावर्ती लोग हमारे जवानों की तरह हर परिस्थिति का डट कर मुकाबला कर रहे हैं। उनकी सुरक्षा के लिए केंद्र के तमाम दावे खोखले साबित हुए हैं। इन लोगों की सुरक्षा के लिए पक्के बंकर देने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक लोगों को यह बंकर नहीं मिले। केंद्र की पिछली कांग्रेस सरकार ने सीमांत लोगों को बड़ी राहत देने के उद्ेश्य से इन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पांच मरले का प्लाट देने की योजना बनाई थी। वर्तमान मोदी सरकार ने इस योजना को आगे बढ़ाने की बजाए इसे कांग्रेस की योजना समझ कर ठंडे बस्ते में डाल दिया, जबकि यह योजना आम लोगों के लिए थी। मोदी इस तरह की पार्टीवाद की राजनीति से उपर उठकर एक प्रधानमंत्री के तौर पर जनहित योजनाओं पर काम करें।
प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता, नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष नरेश शर्मा, अन्त राम डोगरा, जगदीश डोगरा, जुगल बाली, युवा नेता रोमी शर्मा, चौधरी सर्वण सिंह, दलबीर सिंह, प्रवीण भगत, अजीत चंद्र भी इस प्रर्दशन में शामिल थे।
विज्ञापन

बच्ची की हत्या पर जताया दुख
हीरानगर। आठ वर्षीय बच्ची की हत्या मामले की यहां कई नेताओं ने निंदा की और मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। किसी को भी इस मसले पर सियासत करने का मौका नहीं मिलना चाहिए। जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कहा कि बच्ची पर हुए जुल्म की हम कड़ी निंदा करते हैं, इस तरह का हादसा किसी के भी साथ हो हमें मिलकर उसकी निंदा करनी चाहिए वे चाहे किसी भी वर्ग से हो।
इस मामले में पकडे़ गए आरोपियों को कुछ लोग निर्दोष बता रहे हैं, जबकि यह काम कानून का है। हम उम्मीद करते हैं कि मामले की जांच पूरी निष्पक्षता से की जाएगी और केवल दोषियों को ही सजा मिलेगी। नरेश शर्मा ने भी बच्ची की हत्या की निंदा की और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें