फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के खिलाफ रोड जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र की पंचायत कोटमैरा के लोगों ने मंगलवार की सुबह साढ़े दस बजे बस स्टाप के नजदीक से पलांवाला-जम्मू मुख्य सड़क को जाम कर पूर्व विधायक डॉ. कृष्ण लाल के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पंचायत कोटमैरा में कम्यूनिटी हॉल के निर्माण में पूर्व विधायक बाधा डाल रहे हैं।
विज्ञापन

सरपंच सोहन सिंह के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में नायब सरपंच बलवीर सिंह भी मौजूद थे। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने बताया कि पंचायत कोटमैरा के विकास के लिए ब्लाक विकास विभाग की तरफ से 60 लाख रुपये की लागत से एक कम्यूनिटी हाल का निर्माण कार्य शुरू हुआ है, लेकिन पूर्व विधायक डॉ. कृष्ण लाल काम को बंद करवाने के लिए अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं। वह कम्यूनिटी हाल के निर्माण का विरोध कर रहे हैं। इसी के विरोध में विधायक के खिलाफ सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत करने के लिए एसएचओ खौड़ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कर यातायात बहाल करवाया। पंचायत के सरपंच सोहन सिंह तथा नायब सरपंच बलबीर सिंह ने कहा कि सामुदायिक हाल के बीच किसी को रोड़ा नहीं अटकाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें