फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाने गया युवक दरिया चिनाब के बहाव में बहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। तलवाडा बारादरी से गुजर रहे दरिया चिनाब में नहाने गया एक युवक पानी की तेज धार के साथ बह गया। देर शाम तक ढूंढे जाने के बाद भी युवक का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर को 17 वर्षीय युवक मोहम्मद कय्यूम पुत्र अब्दुल रशीद निवासी अपर तलवाडा दरिया चिनाब में नहाने के लिए उतरा। इस दौरान उसने दरिया के पानी में छलांग लगाई। छलांग लगाते समय युवक दरिया के पानी की रफ्तार का अंदाजा नहीं लगाया पाया और उसके साथ बहता चला गया। दरिया के आसपास मौजूद अन्य लोगों ने युवक को बहता देख शोर मचाना शुरू किया। इसके साथ ही उसको बाहर निकालने के प्रयास भी शुरू किए गए। इस दौरान दरिया में राफ्टिंग चलाने वालों ने भी अपनी राफ्ट को दरिया में उतारकर युवक को ढूंढने का प्रयास शुरू किया। राफ्टिंग के सदस्य युवक को काफी दूर तक तलाश करने गए, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। बाद में मौके पर पुलिस की एक पार्टी भी एसएचओ अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में पहुंची। युवक की तलाश के लिए दरिया के दोनों किनारों पर पुलिस तथा स्थानीय लोगों ने अभियान को चलाया। देर शाम तक पानी के बहाव में बहे युवक का कुछ पता नहीं चल पाया था। शाम को फिर से शुरू हुई बारिश ने युवक को ढूंढने में बाधा डाली।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मौजूदा समय के दौरान दरिया चिनाब का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें