श्रीनगर। भारतीय जनता पार्टी की कश्मीर इकाई ने घाटी में शनिवार को सदस्यता अभियान की शुरुआत उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले से की। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक रैली निकाली।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अली मोहम्मद मीर, प्रदेश प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर और एमएलसी सुरिंदर अंबरदार सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में पार्टी कई कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से लेकर नोवपोरा चौक तक रैली निकाली। उसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए अली मोहम्मद मीर ने कहा कि पार्टी ने बांदीपोरा से सदस्यता अभियान शुरू करने का फैसला किया। रैली के बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की गई। उन्होंने कहा कि पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन पर पार्टी ने सदस्यता अभियान शुरू किया है। उन्होंने दावा किया कि रैली और सदस्यता अभियान में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।