फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में मानसून की झमाझम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
झमाझम बारिश से तपिश से राहत
विज्ञापन

कई इलाकों में जलभराव से आवागमन में आई दिक्कत, तापमान में गिरावट
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू में शनिवार को मानसून की झमाझम बारिश से तपिश से राहत मिली है। शहर और आसपास के इलाकों में सुबह के समय कई घंटे तक पानी बरसने के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया। संभाग के कई अन्य हिस्सों में भी मानसून ने दस्तक दी है। बारिश से पारे में गिरावट आई है, लेकिन उमस बढ़ने लगी है। बारिश से दोपहर तक कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा प्रभावित रही। घाटी में मौसम साफ रहने के बावजूद सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार रविवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

जम्मू में सुबह की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। मौसम के सुबह 11 बजे अचानक बदल जाने से काली घटाएं छा गईं। तेज हवाओं और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ आसमान से तेज पानी बरसने लगा। कई घंटे तेज और रुक-रुक कर बारिश होती रही। दोपहर बाद मौसम साफ हुआ। जम्मू में 7.6 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री गिरकर 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जिला कठुआ के कई पहाड़ी इलाकों में बारिश हुई। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में बारिश के साथ त्रिकुटा पहाड़ियों में धुंध छाई रही। कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधमपुर में बादल छाए रहे, लेकिन चिनैनी में बारिश हुई। घाटी के अधिकांश जिलों में मौसम सुहावना बना हुआ है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां रात्रि के तापमान में ठंडक कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें