आरएस पुरा। पिछले कई दिनों से आरएस पुरा कस्बे और इसके साथ सटे गांव में सुचारु रूप से बिजली की आपूर्ति नहीं होने पर लोगों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। आरएस पुरा कस्बे के दुकानदारों तथा स्थानीय लोगों ने दलजीत चौक पर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जल्द समस्या दूर नहीं हुई तो वह आने दिनों में उग्र आंदोलन करेेंगे।
बाजार एसोसिएशन के प्रधान सचिन चोपड़ा ने कहा कि कई बार बिजली विभाग को इस समस्या के बारे में जानकारी दी गई है, लेकिन इसके बावजूद विभाग द्वारा इस तरफ कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। इसके चलते उन्हें मजबूरन प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कस्बे के बाजार और अन्य वार्ड में सुचारु रूप से बिजली की आपूर्ति करनेेे के लिए नया ग्रिड स्टेशन स्थापित कर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाना था। लेकिन आज तक नया ग्रिड स्टेशन स्थापित नहीं हो पाया।