फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में जाएगा कूड़ा, नाले की सफाई की, पर नहीं उठाया कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। मानसून के आगमन से पूर्व आरएस पुरा कस्बे के नालों की स्थिति की पड़ताल करते हुए अमर उजाला द्वारा खबर प्रकाशित करने के बाद नगरपालिका प्रशासन हरकत में आया। जेसीबी से नाले की सफाई शुरू करवा दी, लेकिन नाले के कचरे निकाल कर वहीं किनारे पर छोड़ दिया गया। अब फिर से वही कचरा नाले में गिर रहा है। इसकी चिंता नगरपालिका प्रशासन को नहीं है।
विज्ञापन

दो दिन पहले नगरपालिका प्रशासन ने नालों की सफाई शुरू करवा दिया। बड़े नाले से निकले कचरे को नाले के किनारे से उठवाया नहीं गया। इससे आसपास दुर्गंध तो फैला ही है, नपा की मेहनत पर पानी भी फिर रहा है। निकाला गया कचरा फिर उसी नाले में समा रहा है। नाले की हालत फिर पहले जैसे ही बनते जा रही है। दो दिन से जम्मू-आरएस पुरा मार्ग के किनारे भारी मात्रा में नाले का कचरा पड़ा हुआ है। इससे आसपास के दुकानदारों में भी रोष व्याप्त।
दुकानदार प्रवीण कुमार, चमन लाल, अजीत राज आदि का कहना है कि नगरपालिका की इसी सुस्ती के कारण कस्बे की स्थित बदतर है। दो दिन से कचरा सड़क किनारे पड़ा है, लेकिन उसे उठाने की जहमत नहीं की जा रही है। अगर ठीक बारिश हो गई तो निकाला गया कूड़ा-कचरा फिर से नाले में चला जाएगा। नगरपालिका प्रशासन ने सफाई करवा कर अपनी जिम्मेदारी तो दिखा दी, लेकिन बेपरवाही फिर भारी पड़ सकता है। लोगों ने यह भी कहा कि सफाई शुरू करवाई तो पूरी तरह करवाया जाता। आधी-अधूरी सफाई कर लीपापोती क्यों की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें