ज्यौड़ियां। पंचायत बरडोह के ग्रामीणों ने मंगलवार को दूसरे दिन भी नए ट्यूबवेल पर ताला जड़ा ही रखा। लेकिन ग्रामीणों के गुस्से के बावजूद विभाग बेपरवाह है। पेयजल की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को ही ट्यूबवेल पर तालेबंदी की थी।
सरपंच मगों देवी, ग्रामीण सुरेश शर्मा ने आदि ने कहा कि जब इस ट्यूबवेल से लाभ ही नहीं मिला रहा है तो इसमें ताला ही जड़ा रहे। हमेशा इसका पंप खराब होने की बात ही कही जाती है। हालांकि मंगलवार को पीएचई विभाग के एईई देश राज ने बरडोह में पहुंच कर ग्रामीणों से ताला खोलने का अनुरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि अब पुराना पंप नहीं लगने देंगे। दर्जनों बार पुराने पंप का रिपेयर हो चुका है। ग्रामीणों ने ताला खोलने से मना कर दिया। स्पष्ट कहा गया कि नया पंप लेकर आएं तो ताला खोला जाएगा। यह माला अब डीसी तक भी पहुंच चुका है। जानकारी के मुताबिक डिसी जम्मू ने भी विभाग पर दबाव बनाया है कि मामले को जल्द सुलझाए।