श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम से होकर पवित्र गुफा की ओर जाने वाले पारंपरिक मार्ग पर शेषनाग में एक अमरनाथ यात्री की हार्टअटैैक से मौत हो गई। हालांकि उसे दिल का दौरा पड़ते ही तुरंत पास के मेडिकल सेंटर ले जाया गया, लेकिन तक तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी कृष्ण (65) के तौर पर हुई है। अमरनाथ यात्रा शुरू होने के पहले दो के भीतर लगभग 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में प्रकृतिक रूप से बनने वाले हिम लिंग के दर्शन किए। यात्र पर आए श्रद्धालुओं की हार्टअटैक से मौत का इस वर्ष का यह पहला मामला है।