श्रीनगर। बांदीपोरा जिले के पीडीपी जिलाध्यक्ष ने शनिवार को पार्टी में अनुशासनहीनता और गंदी राजनीति का हवाला देते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए गुलाम नबी तांत्रे ने कहा कि वह पार्टी में कुछ स्वयंभू नेताओं की हरकत से नाराज थे। मजबूर होकर पद ही नहीं उन्होंने पार्टी की सदस्यता ही त्याग दी।
उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी को नईम अख्तर ने हाईजैक किया हुआ है। पार्टी को खराब उन्होंने ही किया है। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने बाकी नेताओं से भी अपील की है कि जिन्होंने मुफ्ती साहब के विजन को देखा है, वे पार्टी को छोड़ कर जनता के दुख-दर्द को दूर करने के लिए सामने आएं।