फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा को लेकर एसएसपी गांदरबल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एक जुलाई से शुरू होने जा रही अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियों को आखिरी शक्ल दी जा रही है। इसी सिलसिले में शनिवार को गांदरबल के एसएसपी खलील अहमद पोसवाल ने सभी सुरक्षाबलों के कमांडरों के साथ एक बैठक और यात्रा से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में सेना, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी के अलावा जिला पुलिस के अधिकारी भी शामिल थे।
विज्ञापन

बैठक में यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों में तालमेल बनाए रखने पर जोर दिया गया। साथ ही कानून व्यवस्था के संदर्भ में सुरक्षा बलों को जानकारी दी गई। यह भी विचार-विमर्श किया गया कि किसी तरह के संकट के समय आम जनता और यात्रियों को कैसे सहायता प्रदान की जाएगी। बैठक में 5 आरआर के सीओ मुकुंद, 118 बटालियन सीआरपीएफ के सीओ अनिल ध्यानी, 115 बटालियन सीआरपीएफ के सीओ पंकज पीटर, एएसपी फयाज अहमद, डीएसपी एचक्यू गांदरबल, एसडीपीओ कंगन के अलावा अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें