फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमयोगी मानधन योजना के लिए कराया रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना की जानकारी लोगों तक पहुंचाने तथा लोगों का श्रम विभाग ने खौड़ में जागरूकता शिविर लगाया। स्ट्राबेरी ग्रोवर एसोसिएशन आफ इंडिया की अगुवाई में शनिवार को आयोजित शिविर में एसडीएम खौड़ अनिल कुमार ठाकुर मुख्य अतिथि थे। इस दौरान पंद्रह के करीब काउंटर खोल कर श्रमयोगी मानधन योजना के तहत 18 से 40 साल की आयु के लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया। इन लोगों को 60 साल की आयु पूरी होने के बाद तीन हजार रुपये प्रति माह पेंशन मिलेगी।
विज्ञापन

दूसरी तरफ श्रम विभाग की तरफ से इस मौके पर खौड़ उपजिले के 1300 लोगों को एटीएम कार्ड तथा 1260 लोगों को लेबर कार्ड भी बांटे गए। श्रम विभाग की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक एटीएम कार्ड पाने वाला हर जरूरतमंद दिहाड़ीदार एटीएम के जरिये 10 हजार रुपये तक की राशि निकाल कर अपनी जरूरत पूरी कर सकता है, लेकिन निकाली गई राशि को अपनी जरूरत पूरी हो जाने के बाद वापस खाते में जमा करवानी पड़ेगी। इस अवसर पर असिस्टेंट डायरेक्टर इंप्लाइमेंट आशिमा, स्ट्राबेरी ग्रोवर एसोसिएशन आफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी देवेंद्र सिंह भाऊ भी उपस्थित रहे।
असिस्टेंट लेबर कमिश्नर जम्मू रेणु बाला ने बताया कि इस योजना के तहत जिन लोगों की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच है, वह साठ साल की आयु होने के बाद से तीन हजार रुपये प्रति माह पेंशन ले सकते हैं। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. परषोत्तम लाल, भाजपा जिला प्रधान मनमोहन सिंह, भाजपा सिटी प्रधान विजय कुमार शर्मा, भाजपा मीडिया स्टेट सचिव सूरज सिंह भाऊ, सरपंच पठान सिंह, गीता देवी, सेना निवृत्त सूबेदार जनक राज वर्मा सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें