फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को प्रमोशन का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

उधमपुर। जम्मू संभाग के मास्टर ग्रेड के शिक्षकों के शिष्टमंडल ने रविवार को अपनी परेशानी को पूर्व विधायक के सामने रखा। शिक्षकों ने बताया कि मास्टर ग्रेड के शिक्षकों के साथ भेदभाव अभी तक खत्म नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मास्टर सतवीर चौधरी के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने ज्ञापन सौंप कर पूर्व विधायक पवन गुप्ता ने बताया कि कश्मीर संभाग के शिक्षा निदेशक ने मास्टर ग्रेड के शिक्षकों की डीपीसी कर 19 मास्टर गेड के शिक्षकों को इंचार्ज हेडमास्टर नियुक्त कर दिया है। इसके अलावा जल्द ही 163 मास्टर्स को इंचार्ज हेडमास्टर बना दिया जाएगा। लेकिन जम्मू संभाग के मास्टर ग्रेड के शिक्षकों को डेढ़ वर्ष से प्रमोशन नहीं दी गई है। शिक्षा विभाग के निदेशक ने डेढ़ वर्ष से डीपीसी तैयार नहीं की है। हालात यह बन गए हैं कि जम्मू संभाग के 320 मास्टर ग्रेड के शिक्षक कश्मीर के साथी मास्टर ग्रेड के शिक्षक से जूनियर हो गए हैं। अगर जल्द शिक्षा निदेशक जम्मू ने डीपीसी तैयार कर प्रमोशन नहीं की तो आंकड़ों बहुत ज्यादा बढ़ जाएंगे। जम्मू संभाग में करीब 500 पद इंचार्ज हेडमास्टर के खाली पड़े हैं। पूर्व विधायक ने पूरी बात सुनने के बाद शिक्षकों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस मौके पर राजेश शर्मा, राजिंदर कुमार, नरेश डोगरा, त्रिभुवन गुप्ता, केवल कुमार, राजिंदर सिंह व अन्य शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें