राजोरी। समय पर जामाबंदी दस्तावेज बनाने में विफल राजस्व अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए जिला विकास आयुक्त मोहम्मद एजाज असद ने राजस्व विभाग के 10 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि इन पटवारियों ने जामाबंदी लिखने का काम पूरा नहीं किया था उन्हें तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों ने कई बार इसे पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसे पूरा नहीं करवाया गया। भूमि कानूनों में निहित प्रावधानों के अनुसार रिकार्ड्स आफ राइट्स जामाबंदी का लेखन पटवारी के मूल कर्तव्य में से एक है। जामाबंदी को लिखकर रिकॉर्ड को अपडेट करने के लिए पटवारियों की प्रथम ड्यूटी होती है। जामाबंदी लिखने के आधिकारिक काम में लापरवाही बरतना कर्तव्य और आधिकारिक अवज्ञा का गंभीर अपमान है। इसके अलावा सार्वजनिक और भूमि मालिकों के हित के खिलाफ है क्योंकि जामाबंदी नहीं लिखने से उनके रिकॉर्ड अपडेट नहीं हो पाते हैं। ऐसा करने से राजस्व विभाग की छवि लगातार खराब हो रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर डीसी ने उन्हें नोटिस जारी किए हैं। स्पष्ट किया कि नियमों के अनुसार प्रदर्शन न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि राजस्व अधिकारी अभी भी अपना काम करने में विफल रहते हैं, तो कानून का पालन न करने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इनको भेजा गया नोटिस
डीसी ने पटवार हलका फतेहपुर के पटवारी इफकार अहमद , पटवार हलका बहरोट के पटवारी मोहम्मद शफीक, पटवार हलका सैद के पटवारी मोहम्मद रजाक, पटवार हलका पंजाह के पटवारी जहूर अहमद, पटवार हलका सामाज के पटवारी अयाज अहमद, पटवार हलका कांगड़ी के पटवारी विक्रांत कुमार, पटवार हलका हस्पलोट के पटवारी जुल्फिकार अहमद, पटवार हलका तरेडू के पटवारी विजय कुमार, पटवार हलका जंगराई के पटवारी आफताब अहमद और पटवार हलका फगाट के पटवारी इमरान खान को नोटिस जारी किए हैं।