ज्यौडियां। उपजिला खौड़ के लोगों ने ज्यौड़ियां से पलांवाला तक की मुख्य सड़क को चौड़ा करने की मांग को लेकर शनिवार को सांसद जुगल किशोर शर्मा से मुलाकात की। उन्हें बताया कि इस सड़क की खस्ता हालत के कारण आए दिन हादसे होते हैं।
सांसद जुगल किशोर शर्मा से मुलाकात करते हुए म्यूनिसिपल कमेटी खौड़ के चेयरमैन डिप्टी राम, सरपंच पठान सिंह, सुरेश कुमार शर्मा, विकी शर्मा, सरपंच, मुकेश सिंह, सुखदेव सिंह भाऊ, जोगिंदर सिंह, अवतार सिंह, रिंकू ने बताया कि हम बार्डर के लोगों को आए दिन पाकिस्तान की गोलाबारी से पीड़ित होते हैं। रोड की खस्ता हालत के कारण ग्रामीण तेजी से भाग भी नहीं सकते। सांसद ने बार्डर रोड आर्गनाइजेशन के चीफ इंजीनियर को फोन कर इस रोड के चौड़ीकरण का जल्द काम शुरू करने की पहल शुरू करने को कहा। इस रोड को प्राथमिकता पर रखने को कहा। सांसद ने कहां कि वह दिल्ली जाकर डीजी बीआरओ से भी बात करेंगे।