फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने जल सुरक्षा योजना पर सरपंचो के साथ ली बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला विकास आयुक्त सुषमा चौहान ने शनिवार को सांबा जिले के लिए तैयार किए गए जल सुरक्षा योजना पर चर्चा करने को सरपंचों के साथ बैठक की। पीएचई विभाग के सांबा डिवीजन द्वारा तैयार जल सुरक्षा योजना को कार्यकारी अभियंता ने सरपंचों के समक्ष प्रस्तुत किया। बताया कि इस योजना में शत प्रतिशत कवरेज की रूपरेखा तैयार की गई है।
विज्ञापन

बताया गया कि सांबा के गांवों के सभी घरों को पीने का पानी भूजल, नए नलकूप, नए कुओं और अन्य स्रोतों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। बुनियादी ढांचे को उन्नत किया जाएगा। जल वितरण नेटवर्क सुधारा जाएगा। पानी के नए टैंकों का निर्माण भी किया जाएगा। बैठक में मसौदा जल सुरक्षा योजना को अंतिम जल सुरक्षा योजना में शामिल करने के लिए सभी सरपंचों से सुझाव मांगा गया। उसके बाद योजना को आगे की मंजूरी के लिए प्रशासनिक विभाग को प्रस्तुत किया जाएगा।
बाद में जिला सांबा के सभी सरपंचों को ‘बैंक टू विलेजेज’ योजना के बारे में जागरूक किया गया, जिसका उद्देश्य पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करना था। सरपंचों ने योजनाओं और नीतियों के निर्माण में जमीनी स्तर के संस्थानों को शामिल करने के लिए प्रशासन की पहल की सराहना की। बैठक के दौरान मुख्य योजना अधिकारी सांबा सुखलीन कौर, कार्यकारी अभियंता सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग अजय कुमार गुप्ता के अलावा जिला सांबा के सभी सरपंच भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें